सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सजा:महिला को 10 साल की जेल और 50 हजार का जुर्माना
गाजीपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोर्ट ने शनिवार शाम 4:30 बजे मुन्नी देवी को 10 साल जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामला भुड़कुड़ा थाने में दर्ज केस नंबर 30/2025 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) से जुड़ा है। जुर्माना नहीं भरने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा मुन्नी देवी अशोक वर्मा की पत्नी हैं। वह गोविंद, जखनिया की रहने वाली हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार जुर्माना जमा नहीं करने पर उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हुई। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने मामले की लगातार निगरानी की। कोर्ट में साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज पेश किए गए। गंभीर मामलों में लगातार निगरानी पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को जल्द सजा दिलाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)