सोते समय छात्रा को सांप ने डसा:प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Oct 05, 2026 - 12:12
0
सोते समय छात्रा को सांप ने डसा:प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ में जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालगंज भावनपुर डेरवा गांव में सोमवार भोर करीब 3:30 बजे बिस्तर पर सो रही छात्रा को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका सेजल जायसवाल महेश जायसवाल की बेटी थी। वह डेरवा स्थित लॉजिकल मेमोरियल स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, भोर में बिस्तर पर सोते समय सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सेजल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसके पिता महेश जायसवाल कॉस्मेटिक सामान की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और मेलों में भी कॉस्मेटिक की दुकान लगाते हैं। बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत की सूचना स्कूल प्रबंधन को मिली तो शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने शोक में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। सूचना पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User