सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए:हमीरपुर में विवादित ऑडियो पर कार्रवाई, मुलायम सिंह को लेकर टिप्पणी करने का आरोप

Oct 18, 2026 - 20:21
0
सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए:हमीरपुर में विवादित ऑडियो पर कार्रवाई, मुलायम सिंह को लेकर टिप्पणी करने का आरोप
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद फरीद को पद से हटा दिया गया है। हमीरपुर के मौदहा निवासी फरीद से जुड़ा एक विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संगठन ने यह कार्रवाई की। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने 15 अक्टूबर को उन्हें पद से हटाने का पत्र जारी किया। ऑडियो में फरीद पर एआईएमआईएम के जिला उपाध्यक्ष निमतुल्लाह से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में समाजवादी पार्टी की आलोचना और एआईएमआईएम की प्रशंसा किए जाने की बात सामने आई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सपा से जुड़े यादवों व मुसलमानों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। फरीद ने ऑडियो को एडिटेड बताया मोहम्मद फरीद ने वायरल ऑडियो को एडिटेड बताया है। उनका आरोप है कि एआईएमआईएम के नेता हिस्ट्रीशीटर हैं और रंगदारी नहीं देने के कारण उन्हें बदनाम करने के लिए ऑडियो वायरल किया गया। विवादित ऑडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User