बलिया में 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं:11 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 4 जनवरी को अंतिम सूची आएगी

Oct 18, 2026 - 20:21
0
बलिया में 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं:11 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 4 जनवरी को अंतिम सूची आएगी
बलिया में विधानसभा चुनाव के लिए फोटो वाली मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय हो गया है। 1 जनवरी 2027 तक 18 साल पूरे करने वाले लोग इसमें नाम जुड़वा सकेंगे। मतदान केंद्रों का बंटवारा 2 नवंबर तक पूरा होगा। मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर को जारी होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने या हटाने के लिए दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिन लोगों का नाम अभी तक सूची में नहीं है, वे 12 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना नाम दर्ज करवाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User