सपा छात्र सभा का सरकार पर निशाना:जौनपुर में रोजगार व पेपर लीक के मुद्दे उठाए
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव आलोक कुमार यादव ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार छात्र और नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के बजाय सरकार उनके भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। वाराणसी प्रवास के बाद भंडारी और खेतासराय रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आलोक यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली नहीं हो सकी है। पेपर लीक की घटनाओं और रोजगार के अवसरों की कमी से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से छात्र-नौजवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)