भाई की पीटकर हत्या में 4 दोषी:रास्ते पर गंदगी डालने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर की थी हत्या, 6 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Oct 04, 2026 - 07:43
0
भाई की पीटकर हत्या में 4 दोषी:रास्ते पर गंदगी डालने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर की थी हत्या, 6 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा
फर्रुखाबाद में रास्ते पर गंदगी डालने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने चार लोगों को दोषी ठहराया है। दोषियों में मृतक का भाई श्रीकृष्ण, उसकी पत्नी पुष्पा और उनके दो बेटे मोहनलाल व शिवकुमार शामिल हैं। अदालत अब 6 अक्टूबर को चारों की सजा सुनाएगी। मामला कायमगंज के टिलिया सलेमपुर हमीरपुर खास गांव का है। 11 नवंबर 2023 की शाम गंदगी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। घटना के समय देव सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनकी पत्नी शियादेवी का चाची पुष्पा से रास्ते पर गंदगी डालने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर श्रीकृष्ण, मोहनलाल और शिवकुमार ने शियादेवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे बुजुर्ग पर भी हमला शियादेवी को बचाने के लिए उनके पिता रामकिशन मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर चोट लगने के बाद रामकिशन की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने मामले की सुनवाई के बाद श्रीकृष्ण, पुष्पा, मोहनलाल और शिवकुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने माना कि चारों की भूमिका बुजुर्ग की हत्या के मामले में साबित हुई है। अब 6 अक्टूबर को सजा पर फैसला होगा। श्रीकृष्ण पहले से जेल में है, जबकि पुष्पा, मोहनलाल और शिवकुमार जमानत पर बाहर थे। दोषी ठहराए जाने के बाद अदालत ने तीनों की जमानत रद्द कर उन्हें हिरासत में भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User