सपा का एमएलसी चुनाव के लिए जनसंपर्क, ओपीएस मुद्दा:जितेंद्र दोहरे ने शिक्षकों से मतदान की अपील की, शशांक यादव को जिताने की अपील
इटावा में आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने रविवार सुबह 9 बजे महेवा ब्लॉक और बकेवर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने शिक्षकों से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बीच में वापस लेने वालों को शिक्षक 23 अक्टूबर को मतदान के जरिए जवाब देने के लिए तैयार हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे ने पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी शशांक यादव ‘सीटू’ के समर्थन में प्रचार किया गया। सपा नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया।
महेवा विकासखंड और बकेवर नगर पंचायत क्षेत्र के सोबरन सिंह इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज चंदपुरा, एमवीएस इंटर कॉलेज हल्लू हर्राजपुर, आरके पब्लिक इंटर कॉलेज लुधियानी, आरडीआरएस इंटर कॉलेज भिटारी कुनेठा, लालाराम इंटर कॉलेज खितौरा, एमआर शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज निवाड़ी कला, बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर, लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा और जनता महाविद्यालय बकेवर में जनसंपर्क किया गया। सपा सांसद ने दावा किया कि शिक्षकों से बातचीत के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में सकारात्मक रुख देखने को मिला। पार्टी नेताओं के मुताबिक, शिक्षक प्रत्याशी आकाश अग्रवाल और स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव ‘सीटू’ के पक्ष में मतदान करने का मन बना रहे हैं। हालांकि, मतदाताओं के रुख और चुनाव परिणाम की वास्तविक स्थिति मतदान के बाद ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)