सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके:फतेहपुर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

Oct 04, 2026 - 15:36
0
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंके:फतेहपुर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के दो पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत कर वोट चोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस रविवार दोपहर करीब 1 बजे सपा नेता और कार्यकर्ता गैस गोदाम स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस पटेल नगर चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश जताया और उनके दो पुतले आग के हवाले कर दिए। जिलाध्यक्ष बोले- लोकतंत्र खत्म करने की साजिश जनसभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चंदा चोरी और वोट चोरी कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। इन्हें बचाने के लिए सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इस दौरान प्रदर्शन में सदर विधानसभा सीट से सपा विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, मंजर यार, महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान ग्राम प्रधान शिव सिंह यादव, चंद्रपाल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान सेवालाल पाल, पूर्व बीडीसी सदस्य राकेश यादव, अनवर यादव, मिथलेश सचान, अंजिल और गोरेलाल प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User