सपा के नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य का जोरदार स्वागत:लखनऊ से बलिया पहुंचे, बोले- 2027 में 7 सीटें जीतना लक्ष्य
समाजवादी पार्टी बलिया के नए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य गुरुवार को लखनऊ से बलिया पहुंचे। जनपद की सीमा नदौली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के बाद सैकड़ों गाड़ियों का काफिला बलिया की ओर बढ़ा। रास्ते में कई जगहों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जनपद की सीमा में आते ही सुनील कुमार मौर्य सपा विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली गाड़ी में सवार हुए। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। सुनील कुमार मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में दिख रहा यह उत्साह संगठन की सक्रियता और आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद प्रेस से बात करते हुए नए अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है। इसके लिए वह कुछ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह सौ प्रतिशत खरा उतरेंगे। उनका लक्ष्य 2027 में बलिया की सातों सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम योगदान देना है। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष संग्राम सिंह ने सुनील मौर्य को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान अम्बिका चौधरी, मु. जियाउद्दीन रिज़वी, जयप्रकाश अंचल, श्रीमती मंजू सिंह, रंजीत चौधरी, संजय उपाध्याय, अरविन्द गिरी, यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव, बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान, जय प्रकाश मुन्ना, धनंजय विशेन, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, अनिल राय, जलालुद्दीन जे डी, अजय यादव, धनजी यादव, चंदन यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, गुरुज लाल राजभर, रवींद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, मंटू साहनी, जगमोहन विंद, हरेन्द्र गोड, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल, बलराम यादव, विनायक मौर्य, हरेंद्र राम और नीरज यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)