सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़, देखें VIDEO:गोरखपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बवाल; आपस में भिड़े सपा कार्यकर्ता

Oct 03, 2026 - 15:28
0
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़, देखें VIDEO:गोरखपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बवाल; आपस में भिड़े सपा कार्यकर्ता
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सभी के सामने हुए इस विवाद से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User