सपा की पीडीए साइकिल यात्रा गुन्नौर पहुंची:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बदायूं से शुरू हुई यह यात्रा 10 अक्टूबर को सैफई पहुंचेगी
सम्भल में समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल यात्रा रविवार को दोपहर करीब तीन बजे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला पहुंची। बदायूं से एक अक्तूबर को शुरू हुई साइकिल यात्रा आंवला, बिसौली, बिल्सी और सहसवान विधानसभा क्षेत्रों से होकर बबराला पहुंची। यहां गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दो दर्जन से अधिक साइकिल यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पीडीए साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता गांव-गांव और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर पार्टी के संदेश से उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीडीए के जरिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का संदेश दिया जा रहा है।
बबराला पहुंचने पर साइकिल यात्रियों का सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान साइकिल सवारों ने रास्ते में विभिन्न स्थानों पर आम लोगों से संवाद किया और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है। रविवार रात बबराला में विश्राम के बाद पीडीए साइकिल यात्रा सोमवार सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अतरौली, कासगंज और पटियाली समेत विभिन्न क्षेत्रों से होकर आगे बढ़ेगी। इसके बाद 10 अक्तूबर को यात्रा सपा मुखिया अखिलेश यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचेगी। सैफई के बाद यात्रा के लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। दो दर्जन से अधिक साइकिल सवारों के साथ चल रही यह यात्रा रास्ते में जनसंपर्क और संवाद के जरिए पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)