स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर 1.24 लाख आवेदन:एक पद के लिए 565 दावेदार, दो दशक बाद निकली भर्ती ने बढ़ाई चुनौती
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों के लिए प्रदेशभर से 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रविवार को हुई स्क्रीनिंग परीक्षा में एक पद के लिए औसतन 565 दावेदारों के बीच मुकाबला रहा। परिवार कल्याण महानिदेशालय में करीब दो दशक बाद इन पदों पर भर्ती निकली है। इसी वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की। बरेली में 18 केंद्रों पर 7,808 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में हुई। सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर दोहरी निगरानी थी। एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी के अनुसार, सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। चार एडीएम स्तर के अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। स्क्रीनिंग परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण में पहुंचेंगे। इतने ज्यादा दावेदारों के कारण चयन की राह आसान नहीं होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)