सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा:2020 में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था

Oct 11, 2026 - 17:55
0
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा:2020 में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने रविवार शाम करीब 5 बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल यादव को सौंपे त्यागपत्र में निजी और अपरिहार्य परिस्थितियों को इस्तीफे की वजह बताया है। विभा पाल के इस्तीफे के बाद भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत से उनकी मुलाकात की खबर सामने आई है। इसके बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 2020 में भाजपा छोड़कर सपा में आई थीं विभा पाल ने वर्ष 2020 में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। सपा में उन्हें पहले महासचिव, फिर प्रदेश सचिव और बाद में महिला सभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। फिलहाल उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। उनके इस्तीफे और भाजपा सांसद से मुलाकात के बाद जिले की राजनीति में उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User