उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान:एक ही रस्सी से लटके मिले दोनों, रिश्ते में भाई-बहन थे
उन्नाव में रविवार दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले। युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। बाग से गुजर रहे गांव वालों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों की बॉडी को नीचे उतरवाया। गांव वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बिहार थाना क्षेत्र धमनीखेड़ा गांव का है। सुबह घर से निकले थे दोनों छत्ताखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल पासी के बेटा अभय कुमार (24) का महरामऊ गांव के श्यामलाल पासी की बेटी प्रीति (22) अफेयर था। दोनों में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन का रिश्ता था। प्रीति-अभय रविवार सुबह करीब 10 बजे चुपचाप अपने-अपने घरों से निकले थे। रविवार दोपहर दोनों धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग में पहुंचे। यहां कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने फांसी लगा ली। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की बॉडी देखी शोर मचाया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में दोनों में अफेयर की बात सामने आई है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। परिजनों और गांव वालों से बात की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत:मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)