सपा MLA बोले- AIMIM चुनाव नहीं लड़ती, हौवा बनाती:कैंट में औवेसी ने हसन रूमी पर उठाए थे सवाल, कानपुर में 7 सीटों पर ऐलान
विधानसभा चुनाव में कानपुर की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कैंट से समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी ने AIMIM के चुनाव लड़ने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि AIMIM उन सीटों पर चुनाव लड़ती है, जहां मुस्लिम विधायक या मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक होती है। 20 सितंबर ओवैसी ने मंच से कैंट विधायक हसन रूमी के विधानसभा काम न कराए जाने को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद जुबानी सियासी जंग शुरू हुई थी। हसन रूमी ने कहा कि अभी AIMIM की ओर से 7 सीटों पर चुनाव लड़ने की बातें की जा रही हैं। चुनाव का समय आने पर ही साफ होगा कि पार्टी कितनी सीटों पर मैदान में उतरती है। उन्होंने कहा, “7 लड़ रही हैं या 70, या 403 पर लड़ रही हैं, जब वक्त आएगा तो पता चल जाएगा।” ‘जिन सीटों पर मुस्लिम वोट ज्यादा, वहीं चुनाव लड़ती है AIMIM’
सपा विधायक ने आरोप लगाया कि AIMIM वहीं चुनाव लड़ती है, जहां मुस्लिम मतदाता अधिक संख्या में हैं या मुस्लिम विधायक हो। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर हिंदू मतदाताओं की संख्या अधिक है और हिंदू विधायक है, वहां AIMIM के चुनाव नहीं लड़ती है। रूमी ने कहा कि कानपुर में ऐसी 7 सीटें नहीं हैं, जहां AIMIM प्रभावी तरीके से चुनाव लड़ सके। उन्होंने कहा कानपुर की किदवई नगर जैसी सीट से अगर ये चुनाव लड़ेगें तो लोग हसेंगे वहां तो उनको 100 वोट भी नहीं मिलेंगे। ‘AIMIM को चुनाव लड़ना नहीं, चुनाव लड़ने का हौवा दिखाना है’
हसन रूमी ने कहा कि AIMIM को लेकर अभी जो चर्चाएं चल रही हैं, वे चुनाव के समय ही साफ होंगी। उन्होंने कहा, “AIMIM को चुनाव नहीं लड़ना है, AIMIM को चुनाव लड़ाने का हौवा दिखाना है।”
उन्होंने AIMIM की राजनीति को ‘डिवाइड एंड रूल’ करने वाली पार्टी, वोटों के बंटवारे करने वाली पार्टी भी कहा। रूमी ने कहा कि धार्मिक नारों की राजनीति के कारण दूसरे समुदायों के लोगों के लिए उस पार्टी से चुनाव लड़ना मुश्किल हो जाता है। ‘चुनाव पूरे 5 साल लड़ा जाता है’
सपा विधायक ने कहा कि किसी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दल को केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय पूरे पांच साल जनता के बीच रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, “चुनाव पूरे पांच साल लड़ा जाता है। चुनाव ये नहीं होता कि आज चुनाव का महीना आया या चुनाव का साल आया, तो हम चुनाव के लिए हवा बनाएं और बात करें।”
रूमी ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल चुनाव के समय अचानक किसी विधानसभा क्षेत्र को अपना टारगेट बनाता है, पांच साल लोगो के बीच रहता है। नगर अध्यक्ष एआईएमआईएम कानपुर दिलदार गाजी ने कानपुर की 7 सीटों पर पार्टी के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, उन्होंने कहा था, जहां से भी उम्मीदवार मजबूत दिखाई दे रहें है, उन विधानसभा से पार्टी चुनाव लड़ेगी। कानपुर की इन 7 सीटों पर तैयारी
212 - गोविंद नगर
213 - सीसामऊ
214 - आर्य नगर
215 - किदवई नगर
216 - कानपुर छावनी
217 - महाराजपुर
218 - घाटमपुर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)