सपा ने डॉ.लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी:जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य बोले- लोहिया ने समाजवाद को विश्व पटल पर स्थापित किया
जौनपुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को 11 बजे से 1 बजे तक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में उनके विचारों पर चलने और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. लोहिया ने समाजवाद को विश्व स्तर पर स्थापित किया और समतामूलक समाज के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकारों के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। मौर्य ने बताया कि डॉ. लोहिया ने पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रभानंद यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लाल मोहम्मद राईनी, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व निजामुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव जगदीश प्रसाद मौर्य ‘गप्पू’ और अजय रंजन यादव ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)