सपा ने गोलीकांड के आरोपियों के एनकाउंटर की मांग:गाजीपुर पुलिस से मिलकर कहा- अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चले, नहीं तो आंदोलन होगा
गाजीपुर के भांवरकोल में मंगलवार शाम 6:30 बजे हुई गोलीबारी के बाद बुधवार की दोपहर 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जयकिशन साहू और शोएब अंसारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा को पत्र देकर आरोपियों के एनकाउंटर, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और घायलों को न्याय दिलाने की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गोलीबारी में आशुतोष राय और सर्वेश राय शामिल हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। गोपाल यादव ने बताया कि पंकज यादव के सीने में गोली लगी, उन्हें गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव के पैर में गोली लगी और कान पर चोट आई। उनका इलाज गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। उनके शिक्षक भाई के सिर में भी चोट लगी है।
गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि इन आरोपियों पर पहले भी गंभीर आपराधिक घटनाओं के आरोप लगे हैं, पर कार्रवाई नहीं हुई। सपा ने सत्ता के संरक्षण के कारण प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्रवाई न होने पर सपा आंदोलन करेगी। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा
एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने सपा नेताओं को आश्वस्त किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर गोपाल यादव ने कहा कि कार्रवाई में देरी हुई तो पार्टी इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)