तेंदुए के हमले में मासूम की मौत के बाद अलर्ट:वन विभाग और WTI की टीम एक्टिव, पिंजरा और 4 कैमरा ट्रैप से निगरानी
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के ककरहा रेंज में दो दिन पहले तेंदुए के हमले में आठ साल के रोहित की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) की टीम अलर्ट हो गई है। घटनास्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में चार कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक पिंजरा भी लगाया गया है। टीम लगातार गश्त कर रही है। ककरहा रेंज के रेंजर के. सिंह ने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों से अकेले जंगल न जाने और शाम को सावधान रहने की अपील की गई है। घरों के आसपास सफाई रखने और जंगल से सटे इलाकों में फालतू आने-जाने से बचने की सलाह भी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)