सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:मिर्जापुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक, इस्तीफे की मांग

Oct 08, 2026 - 17:41
0
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:मिर्जापुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक, इस्तीफे की मांग
मिर्जापुर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग की। इस दौरान छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जब पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।कुछ देर तक मौके पर तनातनी की स्थिति बनी रही। कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। कलेक्ट्रेट में तैनात रहा पुलिस बल प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी पूरे परिसर में मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। पुतला फूंकने के दौरान विवाद बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति संभाली। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र सभा के सदस्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User