सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए
बुलंदशहर में खुर्जा में सपा नेता और अधिवक्ता हेमंत राघव के परिवार पर हुए हमले के मामले में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हस्तक्षेप किया है। बुधवार शाम 6 बजे उन्होंने बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। 14 जुलाई को शिल्पा गार्डन के पास हुआ था हमला जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को खुर्जा के शिल्पा गार्डन के पास कुछ लोगों ने सपा के जिला सचिव और अधिवक्ता हेमंत राघव के पिता और भाइयों पर हमला कर दिया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। हेमंत राघव का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मिले पीड़ित हेमंत राघव ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, आसिफ जमाली और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सोनू गौतम के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अखिलेश यादव ने बुलंदशहर के एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया, जिसमें मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप हेमंत राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने के कारण उन्हें पार्टी नेतृत्व से गुहार लगानी पड़ी। उन्होंने इस दौरान साथ देने के लिए अखिलेश यादव, हाजी यासीन कुरैशी और आसिफ जमाली का आभार जताया। सीओ बोले- निष्पक्ष तरीके से हो रही जांच सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)