सपा नेता सुफियान कुरैशी ने चादर चढ़ाकर मांगी दुआ:जालौन में बोले- अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें इसी आस्ताने पर लेकर आएंगे
जालौन में मंगलवार देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफियान कुरैशी हजरत सूफी कबीर अहमद चिश्ती निजामी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स मुबारक में शामिल हुए। उन्होंने आस्ताने पर चादर चढ़ाई और गुलपोशी कर उत्तर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना भी की। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मांगी दुआ सुफियान कुरैशी ने कहा कि वह अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की कामना लेकर आस्ताने पर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अखिलेश यादव स्वयं इस पवित्र स्थल पर आकर दर्शन करेंगे। सज्जादानशीन ने किया अतिथियों का स्वागत उर्स में पहुंचने पर आस्ताने के सज्जादानशीन हाजी तनवीर आलम ने सुफियान कुरैशी और अन्य अतिथियों का इस्तकबाल किया। चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म के दौरान लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रदेश में शांति कायम रहने की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सपा सांसद नारायणदास अहिरवार, युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान सिद्दीकी, मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव तलत खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी मोहम्मद अरशद दद्दा, भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री और युवजन सभा के प्रदेश सचिव कासिफ खान सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)