सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत:उत्तरीपुरा पहुंचे नेता श्यामलाल पाल, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं
कानपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का उत्तरीपुरा हाईवे स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता शाहिद अहमद ने किया। श्यामलाल पाल का काफिला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)