LU के 21,268 स्टूडेंट्स के ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड::मोबाइल से डाउनलोड की सुविधा, देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय होने का दावा

Oct 14, 2026 - 16:45
0
LU के 21,268 स्टूडेंट्स के ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड::मोबाइल से डाउनलोड की सुविधा, देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय होने का दावा
लखनऊ विश्वविद्यालय के 21,268 स्टूडेंट्स को अब ID कार्ड के लिए विभागों और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सत्र 2026-27 में एडमिशन लेने वाले सभी स्टूडेंट्स के QR कोड वाले डिजिटल ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स अपने मोबाइल से लॉगिन करके कार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस तरह सभी नवप्रवेशित स्टूडेंट्स के ID कार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने वाला LU देश का पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। यह पहल कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अगुवाई में की गई है। इसमें UG, PG, डिप्लोमा, शास्त्री और PhD में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स शामिल हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस व्यवस्था से ID कार्ड की छपाई और वितरण में लगने वाला समय बचेगा। स्टूडेंट्स को कार्ड खोने या खराब होने पर नया कार्ड बनवाने की परेशानी भी नहीं होगी। फोटो के नीचे मिलेगा जनरेट करने का ऑप्शन डिजिटल ID कार्ड पाने के लिए स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर ऐप या पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल फोटो के नीचे दिए गए 'Generate vCard' विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां QR कोड वाला डिजिटल ID कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। लाइब्रेरी और दूसरी सुविधाओं में भी होगा इस्तेमाल विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, डिजिटल ID कार्ड से कैंपस की सुविधाओं का इस्तेमाल आसान होगा। स्टूडेंट्स टैगोर लाइब्रेरी, रीडिंग हॉल, कंप्यूटर लैब, हॉस्टल और खेल परिसर में पहचान के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। QR कोड से पहचान की जांच भी की जा सकेगी। प्लास्टिक कार्ड की जरूरत होगी कम सभी स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल कार्ड उपलब्ध होने से प्लास्टिक कार्ड की छपाई और लैमिनेशन की जरूरत कम होगी। इससे प्लास्टिक कचरा घटाने में भी मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय का कहना है कि डिजिलॉकर पर डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध होने से पेपरलेस व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User