सपा प्रमुख से मिले गोरखपुर के भाजपा पार्षद विश्वजीत:सांसद रविकिशन से बहस के बाद चर्चा में आए; सपा ज्वाइन कर सकते हैं
गोरखपुर में हुई भारी बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सांसद रविकिशन से तीखी बहस करने वाले भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से मिलने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पार्षद ने गुरुवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। चर्चा है कि वह जल्द ही फिर से सपा जवाइन कर सकते हैं। सांसद रविकिशन ने पार्षद की ओर से जलभराव की समस्या बताने पर कहा था कि 'सपा ज्वाइन कर लिए क्या'? इस बात को लेकर विश्वजीत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। संभावना जताई जा रही है कि सपा ज्वाइन करने के बाद विश्वजीत किसी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी कर सकते हैं। 26 सितंबर की शाम को पार्षद ने सांसद रविकिशन को फोन किया था। उन्होंने रेगुलेटर खोलवाने की बात की। बातचीत के दौरान ही सांसद ने यह कह दिया कि आपने सपा ज्वाइन कर ली है क्या? इस बात पर विश्वजीत ने नाराजगी जताई थी। यह आडियो काफी वायरल हुआ था। यह मामला सोशल मीडिया पर कई दिनों तक छाया रहा। विनोद तावड़े ने मिलने बुलाया था भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इस घटना के बाद विश्वजीत त्रिपाठी को फोन किया था। उन्होंने घटना की जानकारी ली और मिलने के लिए दिल्ली बुलाया। उस समय पार्षद ने दिल्ली जाने की बात कही थी लेकिन बाद में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर ली। सपा प्रमुख ने कहा-पार्टी जवाइन करो
मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख ने विश्वजीत को सपा ज्वाइन करने की पेशकश की है। उन्होंने पार्षद से उस घटना के कारणों के बारे में भी पूछा, जिसको लेकर सांसद से बहस हुई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि डा. संजयन त्रिपाठी को चुनाव जिताइए। विश्वजीत त्रिपाठी जल्द ही सपा ज्वाइन कर सकते हैं। विश्वजीत त्रिपाठी ने अखिलेश से मिलने की पुष्टि की है। अब जानिए कौन हैं विश्वजीत त्रिपाठी विश्वजीत त्रिपाठी शहर के पॉश इलाके बेतियाहाता से लगातार दो बार से पार्षद चुने जा रहे हैं। पहली बार 2018 में वह सपा के टिकट पर पार्षद बने थे। 2023 के चुनाव में भी सपा ने उन्हें अपना टिकट दिया था और वह दोबारा भी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद ही कुछ अन्य पार्षदों के साथ विश्वजीत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी जवाइन करायी थी।
विश्वजीत की गिनती काफी जुझारू पार्षदों में होती है। वार्ड की समस्या को लेकर वह किसी से भी भिड़ जाने के लिए जाने जाते हैं। वह नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)