सपा प्रत्याशी की पत्नी समेत दो ने छोड़ा चुनावी मैदान:झांसी कमिश्नरी पहुंचकर MLC इलेक्शन से नाम वापस लिया, अब 13 दावेदार लड़ेंगे चुनाव

Oct 09, 2026 - 18:17
0
सपा प्रत्याशी की पत्नी समेत दो ने छोड़ा चुनावी मैदान:झांसी कमिश्नरी पहुंचकर MLC इलेक्शन से नाम वापस लिया, अब 13 दावेदार लड़ेंगे चुनाव
झांसी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को दो दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव की पत्नी प्रभा यादव और कौशाम्बी के शैलेन्द्र सिंह पटेल शामिल हैं। दोनों के नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें भाजपा और सपा के एक-एक प्रत्याशी के अलावा 11 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। उधर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कुल 353 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें झांसी जिले में 47 मतदान स्थल शामिल हैं। अनुमोदित मतदान स्थलों की सूची संबंधित जिलों और राजनीतिक दलों को भेज दी गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन दो ने छोड़ी दावेदारी शुक्रवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन शैलेन्द्र सिंह पटेल रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं, प्रभा यादव ने गुरुवार को ही नाम वापसी के लिए आवेदन कर दिया था। उन्होंने अपने पति डॉ. मानसिंह यादव के नामांकन दाखिल करने के अगले दिन ही चुनाव में दावेदारी पेश की थी। प्रभा यादव के नामांकन दाखिल करने पर डॉ. मानसिंह यादव का कहना था कि उनकी पत्नी चुनावी प्रक्रिया का अनुभव लेने के उद्देश्य से मैदान में उतरी हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। भाजपा-सपा के प्रत्याशियों के सामने 11 निर्दलीय नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के डॉ. मानसिंह यादव के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। ये हैं 13 प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर- भारतीय जनता पार्टी डॉ. मानसिंह यादव- समाजवादी पार्टी केशव कांत शर्मा एडवोकेट- निर्दलीय दीपक कुमार द्विवेदी- निर्दलीय देवेश कुमार सिंह- निर्दलीय मानसिंह यादव- निर्दलीय रमेश चंद्र दुबे- निर्दलीय राज कुमार- निर्दलीय राहुल कनकने उर्फ मोहित गुप्ता- निर्दलीय विष्णु कुमार- निर्दलीय शिवशंकर पटेल- निर्दलीय शैलेन्द्र कुमार- निर्दलीय सारिका- निर्दलीय चार प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले चार अन्य प्रत्याशियों के नामांकन जांच के दौरान निरस्त कर दिए गए थे। इनमें प्रीतम कुमार, रमेश चंद्र कुशवाहा, आलोक दुबे और धनंजय कुमार शामिल हैं। जांच के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप और जरूरी प्रक्रियाओं में कमियां मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने संबंधित प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर सुधार का समय दिया था। निर्धारित समय में कमियां दूर नहीं किए जाने के बाद उनके नामांकन निरस्त कर दिए गए। 353 मतदान स्थल पर 2,61,208 वोट करेंगे रिटर्निंग ऑफिसर/झांसी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रस्तावित मतदान स्थलों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दस जिलों में कुल 353 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 2,61,208 वोटर वोट कर सकेंगे। अकेले झांसी जिले में 24,934 वोटर हैं। जिलेवार मतदान स्थलों की संख्या प्रयागराज : 152 कौशाम्बी : 21 फतेहपुर : 25 चित्रकूट : 13 बांदा : 22 हमीरपुर : 18 महोबा : 9 जालौन : 33 झांसी : 47 ललितपुर : 13

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User