सपा विधायक बोलीं- भाजपा राम मंदिर से कर रही चोरी:सरकार डर गई है, युवाओं को हिरासत में ले रही; लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तानाशाही का आरोप
जौनपुर के मछली शहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने रविवार को 11 बजे दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह डर गई है, चाहे वह दिल्ली की हो या उत्तर प्रदेश की। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेनों और 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। दूसरे प्रदेशों से आ रहे युवाओं को ट्रेनों से उतारकर हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। रागिनी सोनकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम मंदिर से चोरी के आरोपों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 से धन्ना सेठ बनती जा रही है और पार्टी का फंड कई गुना बढ़ गया है। विधायक ने पीएम केयर फंड और चुनाव में हजारों करोड़ के फंड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान और सनातन का नाम लेकर सनातनियों को लूट रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का अधिकार है, लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवान का नाम लेकर मलाई खाने का काम अयोध्या में बसे हुए लोग बनारस में बसे हुए लोग विंध्याचल मंदिर के आसपास बसे हुए लोग जो गरीब लोग थे इतने सालों से उनकी दुकान थी जिनकी जमीन थी उन सारे लोगों से उद्योगपतियों ने उन्हें खरीद ली। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं मोहन यादव फ्रंट पेपर पर पर नाम आया कि अयोध्या में कितना बड़ा इन्वेस्टमेंट उनके द्वारा किया गया। उनके पूरे खानदान के द्वारा किया गया ।यह भगवान का नाम लेकर मलाई खाने का काम करते हैं इस बार 2017 के चुनाव में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। राम जी को इन्होंने छला है हमारे आस्था को इन्होंने छला है इस बार जनता इनको कुर्सी से फेंकने का काम करेगी भाजपा सरकार बेटियों महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है लेकिन बाद दुर्भाग्यपूर्ण है भाजपा सरकार महिला की सुरक्षा महिला वंदन करने का ढकोसला करती है महिलाओं की आबरू को महिलाओं की इज्जत को महिलाओं की शान को तार तार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आरएसएस के गुंडे भारतीय जनता पार्टी के गुंडे वह जाकर के कह रहे थे हम पुलिस का समर्थन करने आये है। क्य भारतीय जनता पार्टी अगर सरकार में बैठी है क्या यह लोकतंत्र के ऊपर है यह देश के ऊपर हो गई है। इनके गुंडे वहां जाकर के बेटियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं वह भगवा रंग का अपमान कर रहे हैं भगवान का रंग वहां पहन करके कपड़े नोच रहे कपड़े फाड़ रहे हैं गिर रहे हैं घसीट रहे हैं यह अपने आप में दर्शाता है कि गुंडे किसने पाल रखे हैं किस लेवल के गुंडे पाल रखे हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)