सपा विधायक पंकज मलिक का संजीव बालियान पर कटाक्ष:पूर्व सांसद पर साधा निशाना, कहा- "आपकी बात कुटबी वाला नहीं उठता… विधानसभा में हमने ही उठाई!"

Oct 09, 2026 - 13:52
0
सपा विधायक पंकज मलिक का संजीव बालियान पर कटाक्ष:पूर्व सांसद पर साधा निशाना, कहा- "आपकी बात कुटबी वाला नहीं उठता… विधानसभा में हमने ही उठाई!"
मुजफ्फरनगर के बघरा में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. संजीव बालियान का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। गुरुवार रात "रात्रि संवाद" कार्यक्रम में दिए गए उनके इस बयान को संजीव बालियान पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। पंकज मलिक ने इसी दौरान भाजपा सरकार पर जाति और धर्म के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। गुरुवार रात हुई इस बैठक का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बघरा में पूर्व प्रधान आसिफ प्रधान के आवास पर आयोजित रात्रि संवाद कार्यक्रम में पंकज मलिक ग्रामीणों से रूबरू हुए। सभा में स्थानीय लोगों ने जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर भी अपनी बात रखी। विधायक ने समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लोगों को समाधान का भरोसा दिया सभा के दौरान राजनीतिक चर्चा ने भी जोर पकड़ा। पंकज मलिक ने भाजपा सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि सरकार जाति और धर्म के मुद्दों को लेकर राजनीति कर रही है। इसी बीच उन्होंने पूर्व सांसद संजीव बालियान का नाम लिए बिना उन पर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बघरा के लोगों के लिए हमने विधानसभा में आवाज उठाई, ‘कुटबा वाले’ ने नहीं।’ पंकज मलिक की इस टिप्पणी का राजनीतिक संदेश साफ था कि स्थानीय मुद्दों को उठाने और जनता की आवाज बनने का श्रेय किसे मिलना चाहिए, इस पर उन्होंने अपनी बात रखी। रात्रि संवाद के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखीं। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर उठे सवालों पर भी पंकज मलिक ने लोगों को समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जनसमस्याओं के साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी चर्चा का हिस्सा बने रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User