सपाइयों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका:ललितपुर में इस्तीफे के साथ तत्काल गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
ललितपुर में बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 के लगभग समाजवादी पार्टी ने 'लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुवन चौराहे स्थित अवंती बाई मूर्ति स्थल से पैदल मार्च निकाला, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका । इससे पहले प्रदर्शनकारी तुवन चौराहे के पास अवंती बाई मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए घंटाघर से होते हुए जेल चौराहे से होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया पर विरोध जताते हुए निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सपा जिलाध्यक्ष नेपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा । इसमें SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शत्रुध्न यादव , सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)