डिप्टी सीएम केशव मौर्य हाथों में दीप लेकर निकले:बोले- मोदी नवयुग के निर्माता, PM-मोदी के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम

Oct 07, 2026 - 15:23
0
डिप्टी सीएम केशव मौर्य हाथों में दीप लेकर निकले:बोले- मोदी नवयुग के निर्माता, PM-मोदी के 25 साल पूरे होने पर कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासक के रूप में 25 साल का कार्यकाल पूरा होने पर देशभर में विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद उन्होंने दीप ज्योति जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। डिप्टी सीएम खुद अपने सिर पर दीप ज्योति लेकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक पहुंचे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। अभियान के दौरान देशभर में सेवा ज्योति यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 25 साल का सफल कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शासक रहा होगा, जिसने प्रधानमंत्री मोदी की तरह सफलता हासिल की हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासक के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रयागराजवासियों और प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। केशव मौर्य ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वे ऐसे समय में राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जब प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया है। डिप्टी सीएम ने कहा, “तुम विश्वास करो, पीएम मोदी नवयुग के निर्माता हैं, क्योंकि ऐसे नेता धरती पर एक बार ही आते हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत विकसित और आत्मनिर्भर बने और दुनिया में देश का मान-सम्मान और बढ़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश के हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User