'सर, दोबारा गलती नहीं होगी':लखीमपुर में पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे आरोपी, कान पकड़ कर लगाई उठक बैठक; VIDEO
लखीमपुर खीरी में महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करना चार युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर जिले की निघासन कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का उनके मोहल्ले में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। वे पुलिस से कहते दिखे- 'सर, दोबारा गलती नहीं होगी। वहीं आरोपियों ने कान पकड़ कर उठक बैठक भी लगाई। कान पकड़ कर उठक बैठक लगाई पुलिस के मुताबिक, मामला निघासन कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने का है। आरोप है कि चार युवक वहां महिलाओं पर कमेंट कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करन जोशी पुत्र राकेश, सौरभ जोशी पुत्र कुन्नेलाल, रवि मिश्रा पुत्र रिंकू प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 9 शास्त्रीनगर और शिव कुमार पुत्र राममनोहर निवासी वार्ड नंबर 11 मोहल्ला पटेलनगर, थाना निघासन के रूप में की है। आरोपियों का जुलूस निकाले जाने का VIDEO पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों का जुलूस निकाले जाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी इसकी चर्चा रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता, अश्लील टिप्पणी या किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बोली- छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में BNS की धारा 296 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का चालान न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट निघासन के समक्ष भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों का जुलूस निकाले जाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी इसकी चर्चा रही। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि- सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से अभद्रता, अश्लील टिप्पणी या किसी भी तरह की छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं की जाएगी ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)