डीजे की आवाज से लेकर शोभायात्रा तक रहेगी निगरानी:मऊ दशहरा-दुर्गा पूजा पर नई परंपरा शुरू करने पर होगी कार्रवाई

Oct 04, 2026 - 13:10
0
डीजे की आवाज से लेकर शोभायात्रा तक रहेगी निगरानी:मऊ दशहरा-दुर्गा पूजा पर नई परंपरा शुरू करने पर होगी कार्रवाई
मऊ में दशहरा, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और भरत मिलाप को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, शांति समिति के सदस्यों और अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान आने वाली समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला को देखते हुए सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठी। डीजे को निर्धारित मानकों के अनुसार बजाने, शोभायात्रा मार्गों पर सीसीटीवी लगाने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। 10 अक्टूबर से रामलीला शुरू होने को देखते हुए रेलवे फाटक कोतवाली के पास सड़क की मरम्मत, जर्जर बिजली तार बदलने और हाई वोल्टेज तारों के नीचे सुरक्षा जाली लगाने की मांग की गई। राजगद्दी की भूमि से अवैध निर्माण हटाने और खुले में घूमने वाले पशुओं पर नियंत्रण की बात भी रखी गई। विसर्जन मार्गों की सड़कें ठीक कराने पर जोर व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने मूर्ति विसर्जन के प्रमुख मार्ग डाकघर, शहर कोतवाली और रेलवे फाटक से बालनिकेतन मोड़ तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। रौजा बाजार से सदर चौक होते हुए रघुनाथपुर तक 11 हजार वोल्ट के तारों के नीचे सुरक्षा व्यवस्था और मोहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी पुल से नदवासराय बाजार तक जर्जर सड़क ठीक कराने की मांग भी उठी। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सफाई और पेयजल व्यवस्था बेहतर रखने का आश्वासन दिया। डीजे तय मानक पर बजेगा, पंडालों में लगेंगे CCTV अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि त्योहारों में डीजे निर्धारित मानकों के अनुसार ही बजाए जाएंगे। पूजा समितियों से प्रतिमा स्थलों और शोभायात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई। शोभायात्रा में शराब का सेवन नहीं करने और हिंदी भवन क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए रास्ता पर्याप्त चौड़ा रखने के निर्देश दिए गए। एसपी कमलेश बहादुर ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर नजर, नई परंपरा पर रोक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने त्योहारों से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रेलवे फाटक पर सेतु निगम का काम समय से पूरा कराने, खुले बिजली तार सुरक्षित करने और पंडालों के आसपास सुरक्षा जाली लगाने को कहा गया। नगर पालिका को विशेष सफाई अभियान चलाने और खुले में घूम रहे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी और कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों में किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User