सरायखेमा में रामलीला का मंचन:भगवान राम-सीता, लक्ष्मण वनवास के वनवास का प्रसंग देख भावुक हो गए श्रद्धालु

Oct 17, 2026 - 11:31
0
सरायखेमा में रामलीला का मंचन:भगवान राम-सीता, लक्ष्मण वनवास के वनवास का प्रसंग देख भावुक हो गए श्रद्धालु
बाराबंकी जनपद के गांव सरायखेमा में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंचन के पांचवें दिन शुक्रवार की रात को कैकयी-मंथरा संवाद, राम-सीता, लक्ष्मण वनवास एवं राम-केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। इन ऐतिहासिक प्रसंगों को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। राम-सीता और लक्ष्मण का वनवास का मंचन बेहद रोमांचक रहा। रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि गांव में विगत कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसमें गांव और क्षेत्र के सभी लोगों का भरपूर सहयोग रहता है। रामलीला मंचन के माध्यम से हम भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को मंचन के माध्यम से चरितार्थ करते हैं। इस रामलीला कार्यक्रम में गांव के पुराने और नए अनुभवी कलाकारों के साथ मंचन किया जाता है। रामलीला में धीरज, पंडित गुनन मिश्र, संतोष, वीर प्रताप, संजीव मिश्र, बंशीलाल चौहान, विकास, कृष्णा नंद मौर्य, सौरभ, ओम प्रकाश, विंध्यदीन कश्यप, राम शंकर, मनीराम, दिनेश पांडेय, सुरेश,ह्रदयराम, राम शंकर, खेलारि, बच्चा, गिरिजाशंकर, अर्पित सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User