स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां:मुजफ्फरनगर में दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी

Oct 17, 2026 - 11:31
0
स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां:मुजफ्फरनगर में दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी
मुजफ्फरनगर के स्कूलों में शारदीय नवरात्रि और दशहरे को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे नन्ही बच्चियां मां दुर्गा और सीता के स्वरूप में सजकर स्कूल जाते हुई देखी गई। कहीं बच्चियां देवी के रूप में नजर आईं तो कहीं धार्मिक पात्रों की वेशभूषा में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के लिए बच्चियों ने घर से ही तैयार होकर हिस्सा लिया। इसी क्रम में UKG में पढ़ने वाली बेहड़ा अस्सा की स्वर्णिका सैनी मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर अपने स्कूल जाते हुई दिखाई दी। वहीं, उसकी छोटी बहन गार्गी सैनी सीता के रूप में स्कूल गई। दोनों बच्चियों की वेशभूषा ने कार्यक्रम को खास बना दिया। स्वर्णिका और गार्गी ने बताया कि उनके स्कूल में अष्टमी, नवमी और दशहरे के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनकी शिक्षिकाओं ने ही उन्हें देवी-देवताओं के स्वरूप में तैयार होकर स्कूल आने के लिए कहा था। इसी के बाद दोनों बहनें अलग-अलग वेशभूषा में स्कूल पहुंचीं। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। शनिवार को नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। इसके बाद महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर मां महागौरी की पूजा, हवन और कन्या पूजन जैसे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस बार महाअष्टमी और महानवमी की तिथियों को लेकर विशेष संयोग है। पंचांग विवरण के अनुसार, दोनों तिथियों से जुड़े प्रमुख धार्मिक आयोजन 19 अक्टूबर को पड़ रहे हैं। रविवार को स्कूलों की छुट्टी होने के कारण कई स्कूलों में शनिवार को ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चे उत्सव में शामिल हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User