सरधना में आचार्य वसुनंदी का अवतरण दिवस:333 महिलाओं ने एक साथ किया धर्म चक्र पड़गाहन
सरधना में शनिवार को आचार्य वसुनंदी महामुनिराज का 59वां अवतरण दिवस पूरी श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में पहली बार 333 माता-बहनों ने एक साथ धर्म चक्र पड़गाहन एवं आहारचर्या में सहभागिता कर एक नई आध्यात्मिक स्मृति कायम की। यह पुनीत कार्यक्रम क्षुल्लक विशंक सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक विश्वरक्ष सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार, गांधी नगर स्थित पार्क में धर्म चक्र पड़गाहन का भव्य आयोजन किया गया, जबकि पाण्डुक शिला स्थित विद्योदय निलय में आहारचर्या विधिपूर्वक संपन्न हुई। इस अभूतपूर्व और भावविभोर कर देने वाले दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक जयघोष और भक्तिमय माहौल से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का धर्मलाभ उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)