सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:ग्रामीणों का आरोप- 4 बीघा जमीन छोड़ सिर्फ जर्जर मकान पर चली JCB

Sep 25, 2026 - 16:41
0
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:ग्रामीणों का आरोप- 4 बीघा जमीन छोड़ सिर्फ जर्जर मकान पर चली JCB
सुल्तानपुर की कादीपुर तहसील के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के नारा मधईपुर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। हालांकि, ग्रामीणों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे खानापूर्ति बताया है। उनका आरोप है कि करीब 4 बीघा जमीन से पूरा कब्जा हटाने के बजाय सिर्फ एक पुराने और जर्जर मकान को गिराया गया। गाटा संख्या 648 और 649 पर कब्जे का आरोप ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में गाटा संख्या 648 और 649 समेत करीब 4 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। उनका आरोप है कि रामाशंकर यादव और उनके परिवार ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा कर रखा है। मौके पर नया पक्का मकान, शौचालय और पशुबाड़ा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उसर खाते की जमीन पर भी कब्जा है। इसके चलते गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई साल से उसर खाते की सफाई भी नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। ग्रामीणों के मुताबिक, हाईकोर्ट ने 30 सितंबर तक अवैध कब्जा हटाकर पूरी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी रामगोपाल सिंह को भी दी गई थी। ग्रामीणों ने लेखपाल-तहसीलदार पर लगाए आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लेखपाल राम यज्ञ यादव और तहसीलदार उमेश चंद्र यादव की मिलीभगत से नया अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस गाटे पर नोटिस चस्पा किया गया था, उसके पूरे हिस्से को भी खाली नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने सिर्फ पुराने जर्जर मकान पर जेसीबी चलाकर कार्रवाई की और उसकी तस्वीरें खिंचवा लीं। उनका आरोप है कि असली कब्जे को छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक 4 बीघा जमीन से पूरा अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, कादीपुर तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई वर्ष 2023 के आदेश के अनुपालन में की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User