सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण:अमरोहा में दीपावली से पहले सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
अमरोहा में दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने नगर के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों और लोगों से किया संवाद गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों और आम लोगों से सीधे बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहें और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी प्रदीप कुमार और अमरोहा नगर थाने के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)