कासगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत:पत्नी घायल, भैंसोरा मछली मंडी के पास हुआ हादसा; चालक फरार
कासगंज में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार रामरतन (52) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी राजवती (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों साइकिल से अपनी ससुराल मनौटा से काम करके गांव लौट रहे थे। भैंसोरा मछली मंडी के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मछली मंडी से 200 मीटर आगे हुआ हादसा फतेहपुर माफी गांव निवासी रामरतन अपनी पत्नी राजवती के साथ शुक्रवार शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:21 बजे भैंसोरा मछली मंडी से लगभग 200 मीटर आगे एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने रामरतन को मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर कब्जे में, चालक की तलाश जारी पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)