सर्राफा दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:गोंडा में शटर तोड़कर पायल चोरी करने का आरोप, 3,270 रुपए बरामद
गोंडा में मोतीगंज पुलिस ने कहोबा चौराहे पर स्थित श्रीपाल सोनी की सर्राफा दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गुरुवार शाम 5:30 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बृजेश सिंह और महेश सोनकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चांदी की एक जोड़ी पायल और 3,270 रुपये नकद बरामद किए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शटर तोड़कर चांदी के पायल चोरी करने का आरोप पुलिस के अनुसार, एक और दो अक्टूबर की मध्यरात्रि में आरोपियों ने श्रीपाल सोनी की सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर कथित तौर पर चांदी की 10 से 12 जोड़ी पायल चोरी की थीं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। तीन टीमों ने की तलाश, रास्ते से पकड़े गए आरोपी गोंडा एसपी अभिषेक झा और सीओ सदर अभिषेक दवाच्या के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। इसी दौरान बघेलवा की तरफ से कस्टुआ गांव जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर तीन पुलिस टीमों को लगाया गया था। कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने शटर तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की है। उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पूछताछ में मिली अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)