रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, दौड़ कबड्डी खोखो में विजेताओं को मिले मेडल

Oct 15, 2026 - 20:17
0
रामपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, दौड़ कबड्डी खोखो में विजेताओं को मिले मेडल
रामपुर के सैदनगर न्याय पंचायत में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। बुधवार को मझरा सींगनी स्थित परिसर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय सैदनगर, प्राथमिक विद्यालय मझरा सींगनी, कंपोजिट विद्यालय दर्शनपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सींगनी और कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में सैदनगर और मझरा सींगनी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन प्रमुख रहा। प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ में असद, सुभियान और मो. साहिब, जबकि बालिका वर्ग में उम्मे रूमान और मिस्बाह विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में विराट, अयान और ब्रजेश तथा बालिका वर्ग में गुरमुखी और आंचल ने जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर की कबड्डी और खो-खो में मझरा सींगनी, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की दोनों प्रतियोगिताओं में सैदनगर विजेता रहा। लंबी कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक और ऊंची कूद में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सैदनगर फोटूलाल के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में एआरपी चंचल सिंह और प्रभात कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में संकुल शिक्षक भूपेंद्र भास्कर और आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी वीर सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User