सरयू की बाढ़ से प्रभावित गांवों में बनेंगे बाढ़ शरणालय:वीबी-जी राम जी योजना के तहत निर्माण को बढ़ावा, 12 से अधिक गांव हर साल होते हैं प्रभावित

Oct 19, 2026 - 10:24
0
सरयू की बाढ़ से प्रभावित गांवों में बनेंगे बाढ़ शरणालय:वीबी-जी राम जी योजना के तहत निर्माण को बढ़ावा, 12 से अधिक गांव हर साल होते हैं प्रभावित
संतकबीरनगर में प्राकृतिक आपदा के समय ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे रहने की मजबूरी से बचाने और संकट की घड़ी में सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ शरणालयों के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विषम मौसम और बाढ़ जैसी आपदाओं के प्रभाव को कम करना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बारिश के मौसम में बाढ़ का पानी गांवों में घुसने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है। कई बार घरों में पानी भरने, रास्ते डूबने और आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को अपने घर छोड़ने पड़ते हैं। जिले में सरयू नदी की बाढ़ से धनघटा तहसील क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांव हर साल प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को घर छोड़कर बंधों और शरणालयों में आश्रय लेना पड़ता है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को इस दौरान अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आपदा के समय सुरक्षित ठहर सकेंगे प्रभावित परिवार बाढ़ शरणालयों का निर्माण होने से आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने में मदद मिल सकती है। इन आश्रय स्थलों से बाढ़ के दौरान राहत और बचाव की तैयारियों को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। संकट के समय ये शरणालय ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकते हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार होगा चयन पौली और हैंसर बाजार के एपीओ मेराजुल हक ने बताया, "वीबी-जी राम जी योजना के तहत बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया जाना अनुमन्य है। इससे हैंसर और पौली क्षेत्र में आपदा के समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा सकती है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों का चयन और स्वीकृति मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User