सरयू नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट गया था; शाम तक नहीं मिला

Oct 09, 2026 - 19:24
0
सरयू नदी में डूबा 11 साल का बच्चा:दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट गया था; शाम तक नहीं मिला
बहराइच में शहर के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सरयू नदी में डूबने से 11 साल का बच्चा लापता हो गया। वह दो किशोरों के साथ घाट पर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हैं। शाम 5 बजे तक उसका पता नहीं चल सका था। दो किशोरों के साथ घाट पर गया था शौर्य नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का 11 वर्षीय बेटा शौर्य बाजपेयी शुक्रवार दोपहर इलाके के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। इसी दौरान वह पानी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। वहां मछली मार रहे किशोरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर नगर कोतवाली और रामगांव थाने की पुलिस भी पहुंची। स्थानीय गोताखोर नदी में बच्चे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। शौर्य की मामी कंचन ने बताया कि वह इलाके के दो अन्य किशोरों के साथ घाट पर गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User