तालाब किनारे जहरीला फल खाने से 4 बच्चे बीमार:बांदा में दो सगे भाई भी शामिल, जिला अस्पताल में भर्ती कर कराया इलाज
बांदा में गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे तालाब किनारे खेलते समय जहरीला फल खाने से चार बच्चे बीमार हो गए। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। घर पहुंचने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। यहां चारों को भर्ती कर इलाज किया गया। परिजनों के मुताबिक, अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। खेलते-खेलते तालाब किनारे पहुंचे बच्चे बलखेरा गांव निवासी सुनील का चार वर्षीय बेटा आर्यन अपने तीन वर्षीय छोटे भाई अयांश के साथ खेल रहा था। उनके साथ पड़ोस में रहने वाली नीलम का सात वर्षीय बेटा सुमित और जगप्रसाद की चार वर्षीय बेटी रोशनी भी थी। चारों बच्चे खेलते-खेलते गांव के तालाब किनारे पहुंच गए। वहां तालाब की भीटा के पास लगे एक पौधे का फल उन्होंने खा लिया। घर पहुंचते ही बिगड़ने लगी हालत फल खाने के बाद चारों बच्चे अपने घर लौट आए। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों की हालत देखकर परिजन घबरा गए। वे उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने चारों बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। फल की पहचान नहीं हो सकी अयांश के पिता के मुताबिक, इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार हुआ है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, बच्चों ने किस पौधे का फल खाया था, इसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)