सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश जारी:बहराइच में 6 दिन से इंतजार, झिंगहा घाट पर NDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन
बहराइच के झिंगहा घाट पर सरयू नदी में डूबे 11 साल के युवराज उर्फ शौर्य का छठे दिन भी पता नहीं चल सका है। वाराणसी से आई NDRF की 30 जवानों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का बेटा युवराज शुक्रवार दोपहर मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। युवराज के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही परिवार में दुख छा गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू नगर कोतवाली पुलिस और रामगांव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में NDRF की टीम सोमवार को पहुंची थी। 6 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग न मिलने से परिवार की उम्मीदें टूट रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)