SSC CGL 2026 के पदों का संशोधित ब्योरा जारी:कुल 10731 पद संभावित,1525 पद घटे
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा-2026 के लिए संभावित रिक्तियों का संशोधित ब्योरा जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 10,731 पद हैं। इससे पहले करीब 12,256 पदों का आंकड़ा जारी किया गया था। यानी इस बाद 1525 पद कम हुए हैं। सबसे ज्यादा पद CBIC में ये रिक्तियां पे लेवल-4 से पे लेवल-8 तक के ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों के लिए हैं। श्रेणीवार पदों की संख्या अंतिम संख्या में हो सकता है बदलाव SSC ने स्पष्ट किया है कि ये रिक्तियां संभावित हैं। अंतिम रिक्तियों की संख्या में विभागों की ओर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर बदलाव किया जा सकता है। आयोग राज्यवार अथवा जोनवार रिक्तियों का आंकड़ा एकत्र नहीं करता है। ऐसे विवरण के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित उपयोगकर्ता विभागों से संपर्क करना होगा। राज्य कैडर के सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी पदों के लिए संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्ति-पत्र में देख सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)