SSC JE भर्ती में 49 पद घटे:अब 1748 की जगह 1699 पदों पर होगी भर्ती, 2 से 6 नवंबर तक होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा से पहले विभागवार रिक्तियों का संशोधित विवरण जारी किया है। इसके तहत कुल पदों की संख्या 1748 से घटाकर 1699 कर दी गई है। यानी भर्ती में 49 पद कम हो गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि भर्ती में शामिल विभागों की संख्या 14 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। एसएससी ने इस भर्ती का विज्ञापन 2 सितंबर 2026 को जारी किया था। शुरुआती अधिसूचना में 14 विभागों के 1748 पद घोषित किए गए थे। इन पदों के लिए 22 सितंबर तक आवेदन लिए गए थे। अब आयोग ने संशोधित रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। सामान्य वर्ग के लिए सबसे ज्यादा 718 पद संशोधित विवरण के अनुसार, कुल 1699 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 718, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 462, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 245, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 140 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 134 पद निर्धारित किए गए हैं। एसएससी जेई भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2 से 6 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है। परीक्षा की तारीख नजदीक आने के साथ ही अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है। अब उम्मीदवार परीक्षा के अंतिम चरण की तैयारी में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)