'सशक्त बालिका, समृद्ध भारत' कार्यक्रम:महिला आयोग सदस्य बोलीं- बेटियों के बिना समृद्ध भारत की कल्पना अधूरी
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर के ग्राम हरिपुर में सर्व प्रतिष्ठा फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘सशक्त बालिका, समृद्ध भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बालिकाओं के सशक्तीकरण व उनके अधिकारों पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजू प्रजापति ने कहा कि बालिकाएं समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सर्वांगीण विकास के बिना एक सशक्त एवं समृद्ध भारत की कल्पना पूरी तरह से अधूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन, तीनों को एकजुट होकर साझा प्रयास करने होंगे। हर बेटी को मिले सपने साकार करने का अवसर कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बालिकाओं की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने तथा उनके उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। अंजू प्रजापति ने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक बेटी को समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपनी प्रतिभा से अपने सपनों को साकार करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति आयोजन के दौरान मंच पर महिला थाना प्रभारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)