स्थानीय बदमाशों ने बाहरियों संग छर्रा में लूटा आढ़ती:अलीगढ़ में आढ़ती संग 14 लाख की लूट में मिले अहम सुराग, बदमाशों के नाम आए सामने, SOG के साथ दबिश जारी

Oct 15, 2026 - 20:50
0
स्थानीय बदमाशों ने बाहरियों संग छर्रा में लूटा आढ़ती:अलीगढ़ में आढ़ती संग 14 लाख की लूट में मिले अहम सुराग, बदमाशों के नाम आए सामने, SOG के साथ दबिश जारी
छर्रा में गल्ला व्यापारी से 14 लाख रुपये और बाइक लूटने के मामले में पुलिस की जांच अहम मोड़ पर पहुंच गई है। अब तक की पड़ताल में दो-तीन स्थानीय बदमाशों के साथ उनके संपर्क में आए दो बाहरी बदमाशों के नाम सामने आए हैं। पुलिस और SOG की टीमें आरोपियों की धरपकड़ और लूटी गई रकम व बाइक की बरामदगी में जुटी हैं। सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने संभावना जताई है कि रातभर में घटना का खुलासा हो सकता है। शनिवार रात छर्रा-परौरा मार्ग पर बाईकलां और बाईखुर्द के बीच सरकारी नलकूप के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी महेश कुमार की बाइक रोककर मारपीट की थी। इसके बाद बाइक की डिग्गी में रखे करीब 14 लाख रुपये और बाइक लेकर फरार हो गए थे। महेश कुमार बरला क्षेत्र के गांव परौरा के निवासी हैं और छर्रा गल्ला मंडी में कच्ची आढ़त चलाते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह मंडी के व्यापारियों से रकम एकत्रित कर गांव लौट रहे थे। वारदात की सूचना पर एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र और सीओ छर्रा गर्वित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे SOG ने भी जांच शुरू कर दी थी। अब संदिग्धों के नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के साथ लूट की रकम बरामद करने में जुटी है। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि लूट की घटना में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम व बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। जल्द जानकारी साझा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User