सतीश ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के मंत्र:बुलंदशहर में भाजपा राष्ट्रीय संगठक ने कहा- कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश रविवार शाम 4 बजे बुलंदशहर के गंगानगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बुलंदशहर सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं समझने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि वी. सतीश जैसे वरिष्ठ नेताओं के दीर्घकालिक संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं को नया मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और निरंतर जनसंपर्क के साथ करना चाहिए। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर बुलंदशहर में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त तथा सक्रिय बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दूल्हेरा, नीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मलखान सिंह, दिवाकर सिंह, हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, पवन लोधी, लोकेंद्र चौधरी, जिला मंत्री गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, मधुर चौहान, दिव्यांश त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक गौरव ठाकुर और वरिष्ठ नेता जयप्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)