सुभासपा में कई दलों के नेताओं ने ली सदस्यता:सपा के 40 लोगों ने सुभासपा का दामन थामा, बोले- पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आते ही चुनाव कराने का होगा फैसला

Oct 16, 2026 - 13:59
0
सुभासपा में कई दलों के नेताओं ने ली सदस्यता:सपा के 40 लोगों ने सुभासपा का दामन थामा, बोले- पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आते ही चुनाव कराने का होगा फैसला
कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग और कई समाजसेवी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद मुर्शिद खान के नेतृत्व में करीब 40 लोगों ने सुभासपा का दामन थामा। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी भी पार्टी में शामिल हुए। गोंडा, बाराबंकी, वाराणसी, उन्नाव और लखनऊ के लोगों ने सदस्यता ली। पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत प्रेस वार्ता के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने की बात कही गई है। पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एक महीने के भीतर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने की बात भी सामने आई है। राजभर ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट आते ही पंचायत चुनाव कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मतदाता सूची तैयार होने का दावा राजभर ने दावा किया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव की आगे की प्रक्रिया को लेकर फैसला किया जाएगा। अखिलेश यादव पर कसा तंज प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीडीए के नारे पर तंज कसते हुए कहा, “PDA में D का मतलब धनीराम।” राजभर के इस बयान को समाजवादी पार्टी की राजनीतिक रणनीति पर उनकी टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User