ललितपुर में शराब पिलाकर जमीन का कराया बैनामा, FIR:तीन भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा, धोखाधड़ी का आरोप

Oct 16, 2026 - 13:59
0
ललितपुर में शराब पिलाकर जमीन का कराया बैनामा, FIR:तीन भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा, धोखाधड़ी का आरोप
ललितपुर के करगन गांव में शराब पिलाकर धोखाधड़ी से कृषि भूमि हड़पने के मामले में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। करगन गांव निवासी ऋषी पुत्र रामकिशन ने शिकायत में बताया कि जीतू, ऊदल और रामसेवक (पुत्रगण तिलकराम) ने उन्हें शराब पिलाई। इसके बाद धोखे से उनकी करीब एक एकड़ 60 डिसमिल जमीन का बैनामा जीतू और ऊदल के नाम करा लिया। ऋषी का आरोप है कि 30 जून 2026 को रामसेवक उन्हें यूनियन बैंक की ललितपुर शाखा ले गया। वहां चार लाख रुपये की स्लिप और चेक दिया गया, लेकिन उन्हें नकद रकम नहीं मिली। आरोपियों का दावा है कि उन्होंने तीन लाख रुपये नकद दिए थे, जबकि ऋषी का कहना है कि उन्हें वास्तव में कोई पैसा नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज में रामसेवक अपने एक साथी के साथ तौलिए में चार लाख रुपये बांधकर ले जाता दिखाई दे रहा है। ऋषी का आरोप है कि जमीन वापस मांगने पर तीनों भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User